By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 05 Jul 2018 07:50 AM (IST)
नई दिल्ली: तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पा चुकीं कंगना रनौत का बॉलीवुड सफर अब तक शानदार रहा है. वह अब अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका..', 'मेंटल है क्या' और अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए तैयार हैं. अभिनेत्री का कहना है कि वह एक ऐसी कलाकार हैं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि वह लीक से हटकर चलने में विश्वास रखती हैं.
'मणिकर्णिका : झांसी की रानी' के बारे में कंगना ने बताया, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थी. मेरे माथे पर एक निशान आ गया था. लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मैं इस निशान को शान के साथ लेकर चलती हूं. मैं झांसी की रानी के बिल्कुल भी करीब नहीं हूं, लेकिन उनकी कहानी ने निश्चित रूप से फिल्म के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से को करने के लिए साहस और ताकत दी."
उन्होंने कहा, "मैं ऐसी कलाकार हूं, जिसने हमेशा विविध किरदारों को चुना है और परंपरागत ढाचे को चुनौती दी."
वह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'मेंटल है क्या' का भी हिस्सा हैं. फिल्म में वह 'क्वीन' के अपने सहकलाकार राजकुमार राव के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी. कंगना को आशा है कि दर्शक उनकी इस फिल्म को भी पसंद करेंगे.
इस फिल्म में व्यस्त कंगना ने कहा, "हमें वास्तव में सफलता और विफलता के बारे में नहीं पता होता, क्योंकि यह हमारे हाथों में नहीं होती. हमने शूटिंग के दौरान अच्छा समय बिताया है. मुझे आशा है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी."
The wise cat says the the prep game is on point. #shootdiaries #shootlife
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on
इसके बाद वह अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए काम शुरू करेंगी. फिल्म में वह कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगी.
कंगना ने कहा, "मैं वास्तव में उनके साथ काम करना चाहती हूं."
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
घर में सजाकर रखी थीं असली खोपड़ियां और हड्डियां! किशोर कुमार के इस चौंकाने वाले शौक के बारे में जानते हैं आप?
हेमा मालिनी ने 77 की उम्र में स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, नवरात्रि पर 'दुर्गा' बैले से जीता दिल, देखें तस्वीरें
'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर